कई सामाजिक संगठनों द्वारा दावत ए इफ्तार का आयोजन!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट

रमजान का पाक महीना अब समाप्ति कि ओर है ऐसे में कई सामाजिक संगठन व लोगो द्वारा लगातार दावते इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
मोतिहारी शहर के प्रसिद्ध डॉ आशुतोष शरण द्वारा इफ्तार पार्टी का योजन किया गया जिसमें सैकड़ो रोजेदारों ने भाग लिया ।
शहर के शरण कॉम्पेक्स के हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ इस दावते इफ्तार में सरिक होने वाले आए रोजेदारों को डॉ आशुतोष शरण द्वारा गमछा ओढ़ाकर व टोपी पहनाकर स्वगत किये व सबसे गले मिले । वही रोजेदारों के इफ्तार के लिये विभिन्न प्रकार के फल मूल के साथ साथ नास्ता सामग्री कि व्यवस्था की गई थी ।
वही इस मौके पर डॉ आशुतोष शरण ने कहा कि रमजान पाक साफ व बरक्कत का महीना होता है और देश में जिस तरह से महामारी विदेशों में लड़ाई ,व उथल पुथल मचा हुआ है ऐसे में सभी समुदायों को एक साथ मिल कर दुआ करने कि जरूरत है ।

बाईट— डॉ आशुतोष शरण —चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें