धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सुल्तानगंज का अगवानी पुल, 1710 करोड़ की लागत से बन रहा था पुल!
अगुवानी सुलतानगंज के बीच गंगा नदी पर निर्माणधीन पुल का स्लैब अचानक भरभरा का गिर गया. पुल के पाया संख्या 5 ,4,6 का स्लैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है.बताया गया कि सुबह करीब 3.30 बजे अचानक जोरदार आवाज हुआ. देखते ही देखते 36 स्लैब गिर गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुल निर्माण निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन किया पुल निर्माण के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दिया है बताया गया कि तकनीकी जांच टीम पटना से रवाना हो चुकी है घटनास्थल के लिए
टीम आने के बाद जांच पड़ताल की जाएगी इस स्लैब किस कारण से गिरा है मालूम हो कि
गंगा पुल का स्ट्रैचर ( स्लैब ) का निर्माण कार्य आठ माह पूर्व पूरा हुआ था.पुल पर काम अभी युद्ध स्तर पर जारी है.स्लैब गिरने पर पुल निर्माण के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया है. घटना सुल्तानगंज की ओर हुई है. मालूम हो कि 17 सौ करोड़ 16 लाख की लागत से पुल का निर्माण हो रहा. घटना के बाद स्थानीय विधायक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने सीएम को दिया है.




