मोकामा- पुलिस गिरफ्त में आया चलता फिरता हथियार फैक्ट्री!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा

हथियारों की फैक्ट्री चला रहे थे बदमाश, 3 गिरफ्तार!

मोकामा ईलाके में हथियारों की फैक्ट्री चला रहे बदमाशों को घोसवरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार के साथ हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।घोसवरी थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की टाल क्षेत्र में कुछ बदमाश हथियारों का निर्माण और बिक्री कर रहे हैं जिसकी घेराबंदी की गई तो बदमाश भागने लगे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से गिरफ्तार कर लिए गए।
अभियुक्त पिंटू कुमार,मनीष कुमार और राजेश विश्वकर्मा सभी नालंदा जिले के रहने वाले हैं।
पिंटू कुमार पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसने
हाल में घोसवरी थानाक्षेत्र के टाल इलाके में मिनी गन फैक्ट्री लगाया था।
पुलिस अब ये तलाशने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहाँ कहाँ से जुटे हैं। बाढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि ये सभी टाल क्षेत्र में खेतों में हथियारों का निर्माण कर बेचने की योजना बना रहे थे। जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो इन सबको घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment