रवि शंकर शर्मा
विधान पार्षद श्री गुलाम गौस द्वारा आयोजित दावत – ए – इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री
पटना, 28 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज विधान पार्षद श्री गुलाम गौस के दक्षिण गाँधी मैदान स्थित आवास पर कारवां – ए – उर्दू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद डॉ० मोनाजिर हसन, पूर्व सांसद डॉ० एजाज अली सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं रोजेदार उपस्थित थे ।




