नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
लोकेशन नवादा
केके पाठक अपर मुख्य सचिव मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बिहार पटना के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभाकक्ष में आहूत शराबबंदी के निमित्त सभी कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक किए। इसके पूर्व श्री के के पाठक अपर मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जिलाधिकारी नवादा के द्वारा बुके आदि देकर भव्य स्वागत किया गया ।इस बैठक में श्री यशपाल मीणा जिला पदाधिकारी नवादा ने पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से शराबबंदी के सभी कार्यों का बिंदुवार फीडबैक दिया। अपर मुख्य सचिव ने ई एलटीएफ के पांच अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी सुविधा देने के बावजूद भी छापामारी एवं गिरफ्तारी की संख्या क्यों नहीं बढ़ रही है? सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि 15 मार्च के बाद छापामारी गिरफ्तारी और गाड़ियों को पकड़ने में शिथिलता बरती गई है।
अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शराब पीने वाले से पहले पिलाने वालों को और माफियाओं को गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें।




