निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
प्रकृति व पर्यावरण का असंतुलन जिस प्रकार से बढ़ रहा है मानव जीवन के लिए इससे बड़ा खतरा कोई नहीं।
एक तरफ प्रदूषण दूसरी तरफ ग्लोबल वार्मिंग,साथ ही साथ जलवायु के परिवर्तन से मानव जाति जूझ रही है, जिसका संरक्षण जरूरी है।
यह बातें सक्षम साइक्लोथॉन बिहार साइकलिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित साइकिल रैली के दौरान उद्घाटनकर्ता स्नातकोत्तर गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में उर्जा का संरक्षण का संदेश देने वाले यह संगठन हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम करती है जिसके लिए ये धन्यवाद के पात्र हैं।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को अपने दिनचर्या में भी सुधार लाना होगा जो प्रकृति के अनुकूल चल कर ही संभव है।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ उमेश प्रसाद नीरज व धन्यवाद ज्ञापन साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह ने किया।
इस बीच उपस्थित प्रतिभागियों बोल लोगों को इंडियन आयल के सहायक प्रबंधक आलोक राज में प्रकृति की रक्षा का शपथ दिलाया।
इससे पूर्व सभी ने गांधीजी के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि की तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर छात्रों को प्रकृति रक्षा के संदेशवाहक के रूप में रवाना किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक डॉ अमित रंजन सिंह, गौतम कुमार, मनोज कुमार दास, शोध छात्र रोशन सिंह, मुकेश पासवान, चंदन कर्ण, गौरव कुमार सिंह,कार्यालय सहायक उमेश कुमार दास, राजीव कुमार आदि में कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निर्वहन किया।




