जल संकट से जूझ रहा शहरवासी नगर निगम बेपरवाह!

SHARE:

निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट

भागलपुर,जल ही जीवन है और दिनोंदिन भूमिगत जल स्तर घटता जा रहा हैं जिस कारण कई क्षेत्रों में पानी की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। लोगों के बीच पानी कि इतनी किल्लत हो गई है कि लोग दूर-दूर से पानी लाने को विवश हैं। भागलपुर के वार्ड 2 स्थित ताँती बाजार में सैकड़ों घर पानी की भीषण समस्या झेल रहे हैं जिसको लेकर वहां के लोग कई वर्षों से अपने जनप्रतिनिधियों से बोरिंग की मांग कर रहे थे, लेकिन उन लोगों को आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला, आसपास की महिलाओं ने बताया कि वे लोग बुनकर है और सुता भिगोने के लिए भी उनलोगों को पानी की आवश्यकता होती है, और पानी नहीं होने के कारण उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वही अपनी समस्या को लेकर जब वार्ड के लोगों ने युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव जी को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने अपने निजी कोष से बोरिंग कराने का काम शुरू करवाया। जिसका विधिवत शिलान्यास आज समाजसेवी विजय कुमार यादव द्वारा किया गया। आपको बता दें कि बोरिंग हो जाने से वार्ड 2 के सैकड़ों घरों को पानी की समस्या से निजात मिलेगा और लोग अपने दैनिक कार्य के साथ-साथ व्यवसायिक कार्य को करने में भी बहुत सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने हर्ष जताते हुए विजय कुमार यादव जी का आभार व्यक्त किया और हर पल उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का भरोसा दिया।
मौके पर अब्बू लाल, उदय लाल, हेमंत कुमार, अमित कुमार, संजीव राव समेत वार्ड के कई लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment