पूर्व मंत्री सीताराम दास के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना, 22 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री सीताराम दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

सीताराम दास जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Join us on:

Leave a Comment