:- ऋषिकेश की रिपोर्ट!
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर बिहार शरीफ के आई एम ए हॉल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन बिहारशरीफ के विधायक डॉ सुनील कुमार ने किया। इस मौके पर विधायक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार के मेले से आयोजन से जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा वही स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन उनके द्वारा भी पूर्व में किया जाता रहा है, लेकिन अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है ।सरकार के द्वारा व्यवस्थाएं बढ़ाई गई है , जिसके कारण लोगों की इलाज समुचित इलाज हो रहा है। मौके पर 17 प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जो कि विभिन्न रोगों के संबंधित है। इस दौरान मरीजों का स्वास्थ्य जांच स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।
बाइट–डॉ सुनील विधायक
बाइट।डॉ रामकुमार डॉक्टर
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




