Search
Close this search box.

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट !


स्व0 सरदार बूटा सिंह के सम्मान में एक दिन (02.01.2021) का राजकीय शोक की घोषणा!

पटना, 02 जनवरी 2021:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 सरदार बूटा सिंह के रूप में देश ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है। स्व0 बूटा सिंह ने बिहार के राज्यपाल एवं केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुयी है।
स्व0 सरदार बूटा सिंह के सम्मान में बिहार सरकार ने एक दिन दिनांक- 02.01.2020 को राजकीय शोक घोषित किया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
’’’’’’

Leave a Comment

और पढ़ें