रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
पाकिस्तान कि सिक्योरिटी इतनी कमजोर है कि बम कहां से फट रहा है, पता ही नहीं लगा। हमलोग चायना के चार्जर पर भरोषा नहीं करते हैं और वो लोग चायना के मिसाइल पर भरोसा कर गये।
देश को बचाना है तो हिंदु राष्ट्र बनाना होगा। हमें सड़कों पर तुफान, मंदिरों में भीड़ और राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। हिन्दु राष्ट्र बनाने के लिए 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक होगी पैदल यात्रा: बागेश्वर बाबा
ऐंकर– मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड के नवटोली पस्टन गांव में बुधवार की सुबह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और देशभर में अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। वे यहां अपने दीक्षित शिष्य लक्ष्मीकांत झा के पुत्र के उपनयन संस्कार में शामिल हुए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन की खबर से क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया। बाबा दरभंगा एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा पहुंचे और फिर सड़क मार्ग से नवटोली पहुंचे। उनके स्वागत के लिए गांववासियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाबा का प्रवचन सुनने के लिए भी लोग उत्सुक नजर आए।
बुधवार सुबह नवटोली पस्टन गांव में लक्ष्मीकांत झा के आवास पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया गया। सुबह में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन के बाद मिथिला के परंपरा अनुसार पाग, दोपटा आदि से सम्मानित किया गया। इसके बाद शिव मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी, कई थानों की पुलिस पहुंचे थे।
बुधवार दोपहर में बाबा बागेश्वर धाम ने करीब आधे घंटे तक प्रवचन दिया। प्रवचन के दौरान उन्होने कहा कि मिथिला की भूमि धन्य है। मिथिलांचल मां जानकी की भुमि है। श्रोताओं की निष्ठा देखकर बाबा ने वचन दिया की बहुत जल्द यहां पर एक दरबार लगाया जाएगा, जिसमें कथा सुनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दो प्रकार से लोग जीवन जी सकते है। एक कर्म के बल पर, दुसरा कृपा के बल पर। कर्म के बल पर खुद व्यवस्था करनी पड़ेगी। कृपा के बल पर जीवन जियोगे तो भगवान को व्यवस्था करनी पड़ेगी। हनुमान जी महाराज का चारों युगों में प्रताप है। सबसे ज्यादा प्रताप कलयुग में ही हनुमान जी का है।
पुलवामा को लेकर उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमला में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कि गयी। उसके बाद पिछले दिनों भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा। पाकिस्तान कि सिक्योरिटी इतनी कमजोर है कि बम कहां से फट रहा है, पता ही नहीं लगा। भारत के आर्मी ने पाकिस्तान के 3 सौ किमी घर में घुसकर मारा है। जिस देश की बेटियां इतना खतरनाक हैं, यदि मिथिलांचल की बेटों को मैदान में उतार दिया जाय तो तब पाकिस्तान का क्या होगा। हमलोग चायना के चार्जर पर भरोषा नहीं करते हैं और वो लोग चायना के मिसाइल पर भरोसा कर गये। इसलिए उसका मिसाइल पाकिस्तान में ही फुस्स हो गया। देश को बचाना है तो हिंदु राष्ट्र बनाना होगा। हमें सड़कों पर तुफान, मंदिरों में भीड़ और राम राज्य से भरा हिंदुस्तान चाहिए। हिन्दु राष्ट्र बनाने के लिए 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान 131 किमी की दूरी में 4 सौ गांव के घर-घर जाकर मिलेंगे। बागेश्वर धाम सरकार को एक झलक देखने के लिए सैंकडों लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी।