संवाददाता :- विकास कुमार!
नगर निगम में काम कर रहे सफाई कर्मियों ने अपने वेतन की मांग को लेकर नगर निगम की मेयर के आवास पर जमकर किया बवाल।
खबर सहरसा से है जहाँ नगर निगम में काम कर रहे निजी एजेंसी के सफाई कर्मियों ने अपने वेतन की मांग को लेकर नगर निगम की मेयर बैन प्रिया के आवास पर जमकर बवाल काटा. सैकड़ों की संख्यां में पहुचे सफाई कर्मियों ने जमकर हंगामा करते हुए अपने वेतन भुगतान की मांग की. हंगामा कर रहे सफाई कर्मियों की मांग थी कि पिछले दो माह से वेतन भुगतान नही हुआ है जिससे उनके बीच भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है, वेतन की मांग के लिए हमलोगों ने कई बार मेयर से शिकायत की लेकिन अब तक वेतन नही मिल सका है. इधर हंगामा की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान करने का आश्वासन दिया है तब जाकर सफाई कर्मी शांत हुए, वहीं नगर निगम के मेयर के निजी सचिव ने कहा कि मेयर द्वारा नगर आयुक्त को कई बार भुगतान करने के लिए कहा गया है लेकिन अब तक भुगतान नही किया गया.
बाइट..:- सुशील मिश्रा, नगर आयुक्त।
बाइट..:- राजीव झा, मेयर के निजी सचिव।




