निलांबुज कुमार झा की रिपोर्ट
व्यवसायी से गांव के दबंगों ने मांगी रंगदारी नहीं देने पर घर पर किए ताबड़तोड़ फाईरिंग!
भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 18 के गंगापुर गांव में गांव के दबंग अपराधियों ने गांव के ही एक व्यवसायी से दो लाख रुपये कि रंगदारी मांगने , नहीं देने पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए जान मारने कि धमकी दी गई।वहीं इस मामले में व्यवसायी जय किशोर यादव ने बताया कि गांव के दबंग अपराधी राकेश यादव,विकास यादव ने अपने सहयोगियों के साथ घर पर आकर दो लाख रुपये कि रंगदारी मांगने लगे नहीं देने पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे और कहा कि 15 दिन के अन्दर दो लाख रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी हैं।इस घटना के एक दिन पुर्व में भी रंगदारी मांगी गई थी,जो थाना में लिखित आवेदन देकर जानमाल कि सुरक्षा का गुहार लगाया गया हैं।यह सभी अपराधी लोग हैं।थाना में इसके विरुध हत्या एंव रंगदारी के कई मामले दर्ज होने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने पर पुरा परिवार डरे सहमे हैं।




