युवक का अपहरण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम!

SHARE:

नीरज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

युवक के अपहरण से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों एनएच 28 राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन को किया बाधित।

बरौनी

तेघड़ा थाना अंतर्गत पिढौली पंचायत के वार्ड संख्या 09 निवासी किसान रामसोभीत राय के दो पुत्र निकेस राय एवं छोटु राय दिनांक 13 अप्रैल को अपने खेत दुलारपुर दियारा में गेहूं कटनी के दौरान ही गायब हैं। अपहरणकर्ताओं ने दोनों भाई का अपहरण कर लिया।हथियारबंद अपहरणकर्ता को देख किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। रामसोभित राय ने इस मामले की जानकारी तेघड़ा थाना को देकर खोजबीन शुरू कर दिया।इस दौरान 14 अप्रैल को अहले सुबह अपहृत छोटु राय किसी तरह अपहरणकर्ता से मुक्त होकर अपने घर आया।तथा अपहरणकर्ता एवं अपहरण की पूरी जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी।लेकिन अपहरण की घटना के बीते 7 दिन बाद भी अपहृत निकेस राय को खोजने में तेघड़ा पुलिस पूरी तरह नाकाम रही।तथा अपहरणकर्ता के चुंगल से मुक्त हुए छोटू राय का बयान कलमबंद होने के बावजूद नामजद अभियुक्त अभीतक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।एवं पीड़ित परिजन के एक पुत्र की एक सप्ताह बाद भी अबतक बरामदगी भी नहीं हो सकी है।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को पिढ़ौली ढाला के पास एनएच 28 को घंटों जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध रोश पूर्ण नारेबाजी करते रहे। रोड जाम व हंगामे के कारण करीब 4 घंटा तक रोड पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह अवरुद्ध रहा।मौके पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास में विफल दिखे।तब जाकर तेघरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश द्वारा अपहरणकर्ता की जल्द ही गिरफ्तारी एवं अपहृत निकेश की सकुशल वापसी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम को हटाया। ज्ञात हो कि अपहृत निकेश राय रामशोभित राय का सबसे बड़ा शादीशुदा पुत्र है जिसके 3 पुत्र बड़ा पुत्र 10 वर्ष दूसरा 5 वर्ष एवं सबसे छोटा 3 वर्ष का है।अपहरण की घटना 7 दिन पूर्व होने के बावजूद सकुशल बरामदगी नहीं होने से ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में जहां नाराजगी है वहीं तेघड़ा पुलिस प्रशासन पर से लोगों का विश्वास उठता जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment