नवादा:- देवर ने भाभी की पीट पीट कर हत्या की!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

खेत पटवन विवाद में देवर ने अपनी चचेरी भाभी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के वंशीचक गांव में खेत पटवन के विवाद में देवर ने अपनी चचेरी भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को खेत पटवन को लेकर संजय यादव और रजिया देवी के बीच विवाद हुआ, तभी संजय यादव अपने बाल बच्चों के साथ आया और रजिया देवी की जमकर धुनाई कर दिया। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रोह पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां 16 अप्रैल की रात्रि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें