रवि शंकर शर्मा
मोकामा के चौहरमल महोत्सव के दौरान आज केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का जमकर विरोध किया गया! लोगों ने काले झंडे दिखाए, पशुपति पारस और सांसद प्रिंस राज मुर्दाबाद के नारे लगाए तो वही रामविलास पासवान अमर रहे और चिराग पासवान जिंदाबाद के भी नारे लगाए! लोगों का कहना था कि हमारे नेता सिर्फ चिराग पासवान हैं ।
हमारे भगवान राम विलास पासवान थे। पशुपति पारस जो अपने पुत्र समान भतीजे के नहीं हुए वे जनता के क्या होंगे ?
पुलिस को भड़की हुई भीड़ को संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा!
इस दौडान भीड़ ने मिट्टी और पत्थर भी फेंके। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को बैरंग वापस लौटना पड़ा। प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस कर्मी को भी चोट आई है।




