पूर्व एमएलसी नंद किशोर राम के निधन पर मुख्यमंत्री मर्माहत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा-

पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद नन्द किशोर राम के
निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना 13 अप्रैल 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान पार्षद
नन्द किशोर राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे।
सामाजिक कार्यों एवं गरीबों की सेवा के प्रति उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी
में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें