नालंदा- उत्पाद विभाग ने जब्त की शराब की बड़ी खेप!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

नालंदा उत्पाद विभाग की बिहारशरीफ शहर के रिहायशी इलाके में की बड़ी कार्रवाई। बिहारशरीफ़ शहर के बीचों बीच से इतनी बड़ी शराब की खेप बरामद होना बड़ी बात है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर सोहसराय थाना इलाके के इतवारी बाजार में छापा मारा ।जहां से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के विदेशी शराब बरामद किए गए हैं। साथी इस धंधे में लिप्त एक युवक को भी मौके पर से गिरफ्तार किया गया ।एक्साइज इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विकास कुमार के घर छापेमारी की गई जहां 102 बोतलें महंगी शराब बरामद की गई है ।उन्होंने बताया कि इस मामले में विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके मकान को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।
बाइट–विजय कुमार सिंह
एक्साइज इंस्पेक्टर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें