प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुरा गांव की है। बताया जाता है कि शकरपुरा गांव निवासी रमेश कुमार पासवान का 24 वर्षीय मौसम कुमार रात में किसी वक्त अपने कमरे में साड़ी से पंखा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी घर वालों को आज सुबह तब मिली जब मौसम कुमार सुबह कमरे से बाहर नहीं आया। घरवाले जब उसे उठाने गया तो दरवाजा अंदर से बंद था और काफी खटखटाने के बाद दरवाजा नहीं खुला। दरवाजा नहीं खुलने पर घरवालों ने दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुआ तो मौसम कुमार को फंदे से लटका हुआ देखा। परिजनों ने मौसम कुमार को उतारा तो देख कि वह मृत था। घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मौसम कुमार डेकोरेशन का काम करता था और उसका किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में ही उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- मृतक का भाई




