डीडीसी के औचक निरीक्षण से सरकारी महकमों में मचा हड़कंप!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा !

मोकामा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर आज पटना के डीडीसी ऋची पांडे के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। डीडीसी ने सर्वप्रथम औटा गांव के मध्य विद्यालय में दस्तक दिया जहां उन्होंने क्लास रूम से लेकर मध्यान भोजन तक की जांच की।
खुद भी मध्यान भोजन चखकर देखा, जो कमियां पाई गई है उसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है, इसके साथ ही डीडीसी ने बताया की मोकामा बीडीओ को बरहपुर विद्यालय और सीओ मोकामा को दरियापुर झुग्गी झोपड़ी विद्यालय के निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है, वे आंगनबाड़ी केंद्र भी गये, और जनवितरण की दुकानों पर भी गये, और जहां से जो कमियां पाई जा रही है उन पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, उचित स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी, डीडीसी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का धरातल पर भौतिक सत्यापन करने आए थे उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह का कार्यक्रम जारी रहेगा।डीडीसी के अचानक छापेमारी से सरकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें