:- अरविंद कुमार की रिपोर्ट
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा भारत नेपाल फ्रेंडशिप दौड़ का आयोजन किया गया…
जिसको लेकर दोनों देश के बीच रक्सौल मैत्री पुल से दौड़ हुआ शुरू…
इस दौड़ में भारत कि ओर से अधिकारी के तौर पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष, सहित कई अधिकारी मौजूद थे तो दूसरी ओर नेपाल के तरफ से सीडीओ परसा नेपाल उमेश कुमार ढकाल सहित कई अधिकारियो ने भाग लिया ।
जिला प्रशासन द्वारा भारत-नेपाल मैत्री फ्रेंडशिप बनाने हेतु मैराथन दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया…
जिससे दोनों देशों के नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में सकारात्मक समानता एवं भाईचारे का फ्रेंडशिप होगा…
मैराथन दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा मैत्री पुल भारतीय राजदूतावास से हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना…
उक्त दौड़ मैत्री पुल भारतीय राजदूतावास से बीरगंज नेपाल के निर्धारित मुख्य स्थान से होते हुए पुनः भारतीय राजदूतावास तक आकर समाप्त हुआ…
जिसमे दोनों देश से सैकड़ो लोगो ने इस खले के आयोजन में भाग लिया । वही इस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वालो को चिन्हित किया गया और कार्यक्रम के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मंच से धावकों को प्रोत्साहन हेतु मोमेंटो दी गई….
वही इस मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा है इस तरह के कार्यक्रम से दोनों देशों के बीच आपसी संबंध काफी मजबूत होंगे ।
बाईट– शीर्षत कपिल अशोक — डीएम




