रिपोर्ट – अमित कुमार!
बड़ी खबर राजधानी चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी
NIA की छापेमारी में सम्बंधित व्यक्ति नही मिला
लेकिन करीब 20 लाख रुपये कैश के साथ NIA के साथ आये stf और चित्रगुप्त थाना ने एक शख्स को पकड़ा
दरअसल NIA की यह कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी करने पहुंची थी।
लेकिन उन्हें कुछ मिला नही
NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला व्यक्ति घबरा गया और वहां से नीचे उतरकर भागने लगा।
जैसे ही शख्स स्कूटी से भागने की कोशिश करने लगा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी की डिक्की में रखे एक झोले से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष आधार कार्ड के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है।
वह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला बताया गया है।
पुलिस अनमोल कुमार मोदी से पूछताछ कर रही है।
उससे बरामद 20 लाख रुपये के स्रोत और रकम के इस्तेमाल के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। पुलिस और संबंधित जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अनमोल कुमार मोदी के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।



