केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, राहत कार्यों का लिया जायजा!

SHARE:

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

भारत सरकार के माननीय गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर के सांसद श्री नित्यानंद राय जी द्वारा आज समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया।

दौरे के दौरान माननीय मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नाव पर सवार होकर जल-जमाव से घिरे टोलों में फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है, किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को सभी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं GR वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान श्री राजेश कुमार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Join us on: