ऋषिकेश की रिपोर्ट!
नीतीश के जनसंवाद यात्रा में फिर से बड़ी चूक
एंकर– बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जनसंवाद यात्रा को लेकर नालंदा दौरे पर है मंगलवार को नीतीश कुमार पावापुरी के वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान में शिरकत करने के बाद नानंद गांव पहुंचे जहां उनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सैनीक स्कूल होते हुए सिलाव प्रखंड के गांधी हाई स्कूल में पूर्व से निर्धारित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के थोड़ी देर बाद ही सिलाव के गांधी हाईस्कूल में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान यह तो सरफिरे ने छोटा पटाखा वाला बम फोड़ दिया। बम सीएम नीतीश कुमार से महज 15 से 18 फीट की दूरी पर फूटा। पंडाल में मची अफरा-तफरी मची। एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस कस्टडी में उससे पूछताछ हो रही है। अभी कुछ दिन पहले ही गद्दार पुर में भी एक कार्यक्रम के दौरान सीएम सुरक्षा में भारी चूक हुई थी पटाखा बम होने की सूचना है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




