प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में आज माकपा माले के बैनर तले भूमिहीनों ने समाहरणालय के समक्ष धरना दिया एवं बासगीत पर्चा सहित स्थाई आवास की मांग की । दरअसल प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे किनारे बरसों से दर्जनों भूमिहीन परिवार आवास बनाकर रहते हैं एवं अपना गुजर-बसर करते हैं । जिला प्रशासन के समक्ष कई बार इन लोगों के लिए बासगीत पर्चा सहित स्थाई आवास की मांग की गई। सरकार के द्वारा भी नियम बनाया गया कि तमाम भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी एवं उन्हें आवास प्रदान किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज तक एक भी भूमिहीन को बासगीत पर्चा नहीं मिल सका जिससे कि उन्हें आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल रहा है । साथ ही साथ इन लोगों के द्वारा बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध ,व्यवसायियों पर हमले, सहित महंगाई बढ़ने को लेकर भी प्रदर्शन किया जा रहा है । माकपा माले के नेताओं का कहना है कि यदि जल्द ही जिला प्रशासन के द्वारा इनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो सभी भूमिहीन परिवार उग्र आंदोलन को विवश होंगे ।
बाइट – राजेश श्रीवास्तव- नगर सचिव माकपा मार्ले बेगूसराय




