प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में उत्पाद विभाग की टीम शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने बीरपुर थाना क्षेत्र के भीठ गांव में छापेमारी की। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के भीठ बांध पर छापेमारी कर रामाधार मुखिया को 11 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने शराब पी रहे सुजीत कुमार झा और राजीव कुमार साह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में पकड़े गए दोनों युवक की जांच की तो उसके शराब पीने की पुष्टि भी की गई । फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों को सदर अस्पताल में कोरोना जांच के बाद आज न्यायिक हिरासत में भेजेगी। शराबबंदी के बावजूद लगातार शराब की तस्करी और शराब पीने में कोई कमी नहीं आ रही है हालांकि पुलिस लगातार इस पर रोक लगाने के लिए कार्यवाही भी कर रही है।




