प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में पत्नी के हत्या के आरोपी पति को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से हाथ पैर बांधकर जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल लाखो थाना क्षेत्र के लालू नगर में 11 मार्च की रात राम उजागर साह ने अपनी पत्नी 38 वर्षीय निभा देवी की सोये अव्यवस्था में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था। घटना के बाद से उजागर साह फरार चल रहा था लेकिन आज शहर के लोहिया नगर गुमटी के पास कुछ लोगों ने उसे देखा और पकड़ लिया लोगों में उजागर साह के प्रति गुस्सा इस कदर था कि पकड़ने के बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने उसे लाखो थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पति उजागर साह ने कहा कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था जिसे उसे बर्दाश्त नहीं हुआ इसलिए उसने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज रही है। मृतका के पिता ने कहा कि उसकी बेटी की हत्या करने के बाद दामाद ने फोन कर कहा था की गोली मारकर हत्या कर दी है प्रशासन उसे कड़ी से कड़ी सजा दे।
बाईट- उजागर साह, आरोपी पति
बाईट- मृतका के पिता




