नालंदा:- रामनवमी में भगवामय हुआ शहर!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

रामनवमी को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है, पूरे शहर पर भगवा रंग चढ़ा है। नजरें जिधर भी डालें, भगवा झंडे दिख रहे हैं। दो साल बाद रामनवमी रविवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। भरावपर से सोहसराय तक सिर्फ भगवा झंडे दिख रहे हैं। कोरोना की वजह से दो वर्षों से रामनवमी का रंग फीका था। लेकिन इस बार पाबंदियां हटने के कारण लोगों में जबरदस्त उत्साह है। पिछले दो सालों से कोरोना काल की वजह से कार्यक्रम इतने भव्य रूप से नहीं मनाया गया था। रविवार की सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर में तो श्रद्धालु कतार में लगे रहें भगवान हनुमान के दर्शन के लिए सभी कतारबद्ध होकर पंक्ति में खड़े हैं। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
शास्त्रों के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उनके जन्म की खुशी में देशभर में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। मालूम हो इस बार रामनवमी पर अतिशुभ योग बन रहा है। इस दिन तीन शुभ योग होन के कारण इसे त्रिवेणी नाम दिया गया है। त्रिवेणी संयोग शुभ माना जाता है, इस दिन रामनवमी पर रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का त्रिवेणी संयोग बन रहा है।

बाइट।धीरज कुमार श्रद्धालु

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment