नवादा- ट्रेन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा जिला के वारिसलीगंज स्टेशन आउटर सिग्नल एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

नवादा जिले के वारिसलीगंज स्टेशन आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वारसलीगंज मेन रोड निवासी सतीश प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार के रूप में किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक पैसेंजर ट्रेन से कटा है। युवक ट्रेन की चपेट में जानबूझकर आया या फिर गलती से यह घटना घटी। यह कह पाना मुश्किल है, क्योंकि घटना के समय वहां और कोई नहीं था। फिलहाल रेल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

Join us on:

Leave a Comment