5 लाख दीपक से बनाया जायेगा भगवान श्री राम का विश्व का सबसे बड़ा दीप चित्र झांकी!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी सम्पन्न!

भारतीय नव वर्ष 2079, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,(युगाब्द 5124) के शुभ अवसर पर 7 अप्रैल 2022 को भागलपुर में भाजपा नेता सह भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे के नेतृत्व में स्थानीय चित्रकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का विश्व का सबसे बड़ा चित्र झांकी स्थानीय कुम्हारों एवं शिल्पकारों व कलाकारों द्वारा मिट्टी के रंग बिरंगे दीपक बनाकर उसे धरती पर उतारा जा रहा है जो 8 हज़ार वर्ग फिट का है और एक विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है, जिसके लिए चेन्नई से वर्ल्ड रिकार्ड यूनियन का दल 6 अप्रैल को भागलपुर पहुँच रहा है। इस कार्यक्रम में भागलपुर के अनेक स्वयंसेवी संस्था, धार्मिक–आध्यात्मिक संस्था और विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा जिसमें लाखों दीप को प्रज्वलित कर भव्य आरती किया जाएगा।    
इस कार्यक्रम में केंद्र और बिहार सरकार के अनेक मंत्री सांसद विधायक एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कला एवं संस्कृति खेल मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन, भूमि एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री नीरज सिंह बबलू सहित अन्य गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।    

मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि “यह कार्यक्रम अनूठा और ऐतिहासिक होगा जिसमे पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व रिकार्ड बनाया जा रहा है। 7 अप्रैल 2022 को लाजपत पार्क भागलपुर में शाम 4:00 से रात्रि 10:00 तक होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी में 300 से ज्यादा कलाकार, शिल्पकार, स्वयंसेवक और कार्यकर्ता पिछले 7 दिनों से लगातार जी–जान से लगे हुए हैं। जिस स्थान पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का झांकी उकेरा जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनेक स्वयंसेवी एवं धार्मिक व आध्यात्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक भी दिन रात एक कर लगे हुए हैं। अपने विशिष्ट क्षेत्र के इस कार्यक्रम के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा जिससे विश्व मानचित्र पर भागलपुर का नाम लिया जाएगा”।

               प्रेसवार्ता के दौरान इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित शाश्वत चौबे, कार्यक्रम प्रभारी संतोष कुमार,मुख्य आयोजक महादेव प्रसाद,संयोजक चंदन ठाकुर,मीडिया प्रभारी भूषण झा, समन्वयक नंदिकेश शांडिल्य,बूढ़ानाथ नाथ के पंडित स्वामी लक्षमानंद आदि उपस्थित थे।         

Join us on:

Leave a Comment