अश्विनी श्रीवास्तव की रिपोर्ट :
इंडियन बैंक रजौन से रुपया निकालकर अपने घर जा रहा था सीएसपी संचालक।
पल्सर वाहन पर सवार थे दो बदमाश, 83 हजार की लूट।
बांका : सीएसपी संचालकों को निशाना बनाने वाले लुटेरे गिरोह एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देने लगे हैं। मंगलवार को दिनदहाड़े रजौन- कठौन सड़क मार्ग पर अंबा बांध के समीप एक पल्सर बाइक पर सवार हथियार से लैस दो बदमाशों ने आशीष कुमार नामक सीएसपी संचालक से 83 हजार नगद लूट कर बड़े आराम से भाग निकले। सीएसपी संचालक आशीष ने बताया कि वह करीब दिन के 2:00 बजे के आसपास रजौन बाजार स्थित इंडियन बैंक से 83 हजार निकासी कर अपनी बाइक से अपने घर रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर जा रहे थे। कठौन के आगे अंबा बांध पहुंचते ही वह पहले से घात लगाए पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक ने सीएसपी संचालक के सीने पर रिवाल्वर सटा दी, और दूसरे नकाबपोश बदमाश ने पॉकेट से 83 हजार नगद निकाल लिए और हथियार का भय दिखाते हुए रजौन की ओर ही भाग निकले। पीड़ित सीएसपी संचालक ने बताया कि वह करसानी चौक पर इंडियन बैंक रजौन का सीएसपी चलाता है। इसके पूर्व मंगलवार को ही अपने एक कर्मी के माध्यम से इसी बैंक से और 70 हजार की निकासी कराया था। इस राशि को उसके कर्मी ने लाकर दे दिया था। दूसरी बार पुणे वस ₹1 निकासी कार्य वापस भवानीपुर आ रहा था इस दौरान यह घटना घटी। इधर इस घटना की जानकारी सीएसपी संचालक द्वारा रजौन पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की तहकीकात की है। रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इंडियन बैंक के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है।




