ऋषिकेश की रिपोर्ट
बिहार विधान परिषद के नालंदा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को होगा मतदान।
बिहार विधान परिषद के नालंदा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सोमवार को प्रातः 8:00 बजे से 4:00 बजे तक मतदान होना है।सभी 20 प्रखंडों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस मतदान में जिला के 3746 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मतदान से एक दिन पूर्व आज रविवार को मतदान दल कर्मियों को मतदान से संबंधित सामग्रियों के साथ स्थानीय टाउन हॉल से डिस्पैच किया गया। मतदान दल में पीठासीन पदाधिकारी के अलावा P1, P2 एवं P3 शामिल हैं। पीठासीन पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारियों को दायित्व दिया गया है। सभी मतदान केंद्र के लिए एक-एक पीसीसीपी (पेट्रोलिंग कम कलेक्शन पार्टी) के रूप में वरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




