बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बेगूसराय खगड़िया विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने हर्ष गार्डन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि एनडीए के प्रत्याशी के रूप में भाजपा उम्मीदवार रजनीश कुमार चुनाव मैदान में है एनडीए पूरी एकजुटता के साथ रजनीश कुमार को समर्थन कर रही है और यह चुनाव जीतेंगे। इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए राकेश सिन्हा ने कहा कि जब कोई पार्टी हारती है तो वह कई तरह के आरोप और भ्रम फैलाने का काम करती है। राजद यही काम कर रही है कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। यह चुनाव जनप्रतिनिधियों द्वारा वोटिंग कर चुना जाना है जो खुद चुनाव जीत कर आए हैं ऐसे लोग किसी के बरगलाने से बदलने वाले नहीं हैं भारतीय जनता पार्टी में जो लोग शामिल नहीं हैं लेकिन सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर वह भी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार रजनीश कुमार हमेशा लोगों के बीच में रहे हैं और यहां लोग कोई किसी का भाई कोई किसी का भतीजा बनकर चुनाव मैदान में है जिसे लोग नकार दिया है एनडीए एकजुट है और भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित है।
बाईट- राकेश सिन्हा, राज्य सभा सांसद




