पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने सिक लाइन सीड,डिपो का किया उद्घाटन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मालदा रेल मंडल के भागलपुर स्थित सिक लाइन सीड कोचिंग डिपो का उद्घाटन पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कारखाना परियोजना संगठन पटना के मनु गोयल , रेल प्रबंधक मालदा के यतेंद्र कुमार और प्रधान मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर पूर्व रेलवे के एसआर घोषाल भी मौजूद थे । पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अरुण अरोड़ा
ने बताया कि भागलपुर से ज्यादा रेलगाड़ी चलाए जाने की मांग है ।परंतु इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होने के कारण ज्यादा गाड़ियां नहीं चलाई जा रही है । उम्मीद है जल्द ही गाड़ियों की संख्या यहां से बढ़ेगी । कुछ टेक्निकल परेशानियों के चलते गाड़ियों का बढ़ाना इस रूट में सही नहीं था, इस पर कार्य चल रहा है जल्द लोगों को सेवा मिलेगी। वहीं पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने 24 कोच से बढ़ाकर 30 कोच चलाने की भी बात कही। साथ ही अरुण अरोड़ा ने कहा कि एनएचबी के लिए जमालपुर जाना पड़ता था ।अब डीजल शेड में सारा काम भागलपुर में ही होगा । उन्होंने कहा कि भागलपुर में ही मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा । इस दौरान पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने भागलपुर को बड़ी सौगात देने की घोषणा करते हुए बताया कि अब अगरतला जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भागलपुर होते हुए गुजरेगी।

Join us on:

Leave a Comment