स्थाई कुलपति के मांग को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ समिति के तत्वावधान में प्रोफ़ेसर डॉ योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आज विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ।डॉक्टर योगेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विगत 3 महीने से फाइलों का अंबार लगा हुआ है ।चाहे वह शिक्षकों का फाइल हो, छात्रों का फाइल हो या कर्मचारियों का फाइल हो ।हस्ताक्षर कराने के लिए लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ता है। आज के प्रदर्शन के तहत हमलोगों की मांग है जल्द से जल्द स्थाई कुलपति नियुक्त हो नहीं तो यह प्रदर्शन लगातार होता रहेगा। धरना प्रदर्शन में कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment