संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, मृतक के भाई ने कहा पिया था शराब!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर में संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला थम नहीं रहा है। लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी सुबोध यादव की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी। सुबोध के भाई विनय के मुताबिक उसके चचेरे भाई आनंद और सुबोध ने शुक्रवार की रात साथ में शराब पी थी, सुबह अचानक तबियत बिगड़ी इसके बाद उसकी मौत हो गयी। विनय के मुताबिक आनंद की भी मौत हो गयी है।
बता दें कि बीते दिनों जिले में 30 से अधिक लोगों की मौत संदिग्ध अवस्था मे हुई थी। कई मृतको के परिजनों ने शराब पीने से मौत की वजह बताई थी लेकिन प्रशासन ने इसे बीमारी बताया था। 3 शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था जिसका विसरा प्रिजर्व रखा गया है। बीते दिनों हुए मौत मामले में अब तक शराब बनाने बेचने वाले एक दर्जन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि प्रशासन इस मौत पर फिलहाल कुछ कहने से इनकार कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment