प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में छापेमारी से लौटने के दौरान पुलिस वाहन में बस की ठोकर से होमगार्ड जवान शहीद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शहीद होमगार्ड जवान दिगंबर कुमार का पार्थिव शरीर होमगार्ड ऑफिस लाया गया जहां मुख्यालय डीएसपी निशीत प्रिया, गृह रक्षा वाहिनी के डीएसपी समेत पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। घटना से होमगार्ड जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चलें कि गुरुवार की देर रात चकिया से छापेमारी कर लौटने के दौरान पुलिस बोलेरो वाहन को शहर के हर हर महादेव चौक पर बस ने ठोकर मार दी थी जिसमें होमगार्ड जवान दिगंबर कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हैं। इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी ने बताया की छापेमारी के दौरान होमगार्ड जवान की शहादत हुई है पुलिस परिवार शहीद जवान के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त की है और उनके साथ खड़ी हैं।
बाईट- निशीत प्रिया, मुख्यालय डीएसपी




