संघर्ष मंच द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाला गया तिरंगा यात्रा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

संघर्ष मंच भागलपुर द्वारा भागलपुर क्षेत्र से संबंधित सभी सरकारी संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार , दलाली एवं जन समस्याओं से सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया । यह यात्रा महाशय ढोडी से निकल कर नाथनगर होते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया।इस पूरे कार्यक्रम के तहत शहर में जितने भी महापुरुषों की प्रतिमा है उस पर माल्यार्पण भी किया गया साथ ही मीडिया से बात करते हुए संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि 30 मार्च को जिला मुख्यालय में 13 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक अजीत सिन्हा एवम भारतीय पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें