बेगुसराय- पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय बिहार

बेगूसराय पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल बलिया थाना पुलिस भगतपुर हुसैना दियारा रोड में जांच कर रही थी तभी बलिया थाना पुलिस ने हुसैना दियारा निवासी रंजन महतो को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल,9 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रंजन महतो पर पहले से दो मामले बलिया थाना में दर्ज है। रंजन महतो पूर्व की दुश्मनी को लेकर किसी की हत्या करने जा रहा था लेकिन पुलिस ने वहां जांच के दौरान उसे गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना को होने से बचा लिया है। एसपी ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार दो महीनों से अलग-अलग टाइम में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लगातार पुलिस को हथियार के साथ बदमाशों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें