व्यवसायी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

विधि व्यवस्था डीएसपी डॉ गौरव कुमार के निर्देश पर सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व मे आलु व्यवसायी हत्याकांड के मुख्य आरोपी फंटूश चौधरी को सुल्तानगंज चौक बाजार के सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया है । वही इस मामले मे डीएसपी डॉ.गौरव कुमार ने बताया कि आलु व्यवसायी गौतम चौधरी को गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दिया था । उसी का हत्या का आरोप फंटूश चौधरी पर था एंव कई लोगों से रंगदारी सहित आर्म्स एक्ट का मुकदमा था lआरोपी के पास से एक देसी कट्टा एंव दो जिन्दा कारतुस भी बरामद किया गया है । साथ ही डी.एस.पी बताया कि कई दिनों से आरोपी की तलाश थी और सघन छापेमारी की जा रही थी गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए न्याय हिरासत मे जेल भेजने कि तैयारी कि जा रही है । साथ ही गिरफ्तार करनेवाले पुलिस कर्मी को सम्मानित करने कि बात कही गई।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें