पहले वृद्ध पर फेंका खौलता पानी, फिर गला दबाकर कर दी हत्या!

SHARE:

अनिल शर्मा

नवादा में होली के बीच गर्म पानी डालकर एक वृद्ध को जलाया, नहीं मरा तो गला दबाकर कर दिया हत्या

नवादा जिला के रोह थाना के सिउर गांव के गुहिया पोखर के समीप से पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया है। शव जला हुआ है और गले पर निशान है। शव की पहचान सिउर गांव निवासी 55 वर्षीय बांके राम के रूप में किया गया है। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने गर्म पानी डाला और फिर गला दबाकर वृद्ध की हत्या की है। बताया जा रहा है कि बांके राम आज सुबह शौच के लिए बधार की ओर गए थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने वृद्ध की हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया। सुबह आस पास रहे ग्रामीणों की नज़र जब उस वृद्ध के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment