नालंदा में खून की होली: महिला समेत दो की गोली मार कर हत्या, एक जख्मी…

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

एंकर–परबलपुर थाना अंतर्गत अलावा गांव में शनिवार को दो पक्षों में खून की होली खेली गई। दोनों ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। जबकि एक विवाहिताजख्मी हो गई। आपसी विवाद में घटना हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराने में अधिकारी जुटें हैं। मृतका अनिल रावत रावत की 50 वर्षीय पत्नी रेणु रेनू देवी और राजेंद्र रावत के 75 वर्षीय पुत्र शिवनंदन रावत हैं। जख्मी भोला रावत की पत्नी आशा देवी विम्स में इलाजरत है। परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद फायरिंग होने लगी। 2 महिला समेत तीन लोग फायरिंग की चपेट में आकर जख्मी हो गए। तीनों जख्मी को इलाज के लिए भी विम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला समेत दो को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आपसी विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।

बाइट।मृतक के रिस्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment