ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन द्वारा राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का किया गया आयोजन!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

एनपीएस को समाप्त कर पुराने पेंशन योजना लागू करने की मांग के प्रति केन्द्र सरकार पर व्यापक दबाव डालने के उद्देश्य से ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आदेशानुसार 14 मार्च को राष्ट्रव्यापी “विरोध दिवस “का आयोजन करने ई.आर.एम.यू के महामंत्री कॉमरेड”अमित कुमार घोष के नेतृत्व में सचिव आर.के.सिंह ने किया। एनपीएस को रद्द कर,पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर ई.आर.एम.यू कार्यालय रेलवे स्टेशन, पार्सल कार्यालय ,RMS होते हुए एक विशाल जुलूस जो रेलवे प्लेटफॉर्म से कोचिंग यार्ड होते हुए पुनः वापस रेलवे स्टेशन ई.आर.एम.यू कार्यलय तक गया।
इस मौके पर ई.आर.एम.यू भागलपुर शाखा के
जॉइंट सेक्रेरी चंदन कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रबल कुमार, संगठन सचिव सुरेंद्र कुमार, केंद्रीय सदस्य अजय सिंह,शाखा पार्षद जितेंद्र कुमार, निरंजन पासवान, मुकेश प्रभात, संदीप कुमार,निवास,अमित रंजन,सुनील चक्रवर्ती,अशोक,शिव शंकर गुप्ता, मान सिंह मुर्मू, विकाश यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment