दुमका जिला में 50000 सदस्य डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़े जाएंगे – जिलाध्यक्ष
दुमका
ब्यूरो रिपोर्ट
हरिपुर पंचायत के हरिपुर गांव में आज गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के उपस्तिथित में कैंप लगाकर महिलाओं,बुजुर्गो और युवाओ को इस अभियान में जोड़ा गया|मौके पर श्यामल किशोर सिंह ने कांग्रेस की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि दुमका जिला में 50000 सदस्य डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़े जाएंगे ।
सदस्यता अभियान को लेकर रामगढ़ प्रखण्ड के अध्यक्ष बारिश मुर्मू के द्वारा भी आज प्रखंड मुख्यालय में बैठक बुलाई गई| जिसमे जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह,जिला महासचिव संजीत सिंह, जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशरफ कमाल ने भाग लिया और अधिक से अधिक संख्या में इनरोलर बनाने का काम किया|पहले से बने इनरोलर को भी सदस्य बनाने का काम शुरू करने की बात कही । हर बूथ में 2-2 बूथ प्रभारी बनाए गए , जो सिर्फ डिजीटल सदस्य बनाने का काम करेंगे।
प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने बताया कि डिजीटल सदस्यता में उत्साह दिख रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता के द्वारा रामगढ़ ब्लॉक के हर बूथ में घर-घर जाकर कांग्रेस की योजनाओं को बताया जाएगा और डिजीटल सदस्य बनाने का काम करेंगे| रामगढ़ प्रखंड में पंचायत के हर वार्ड में 150 सदस्य बनाए जाएंगे । पंचायत के अलावा बूथों में 100 सदस्य बनाने के बात कही| बैठक में वारिस मुर्मू, संजीत सिंह, राजीव जायसवाल, असरफ कमाल , मिलन कुमार, राम कल्याण राय, विभिषण पूजहर, मनेसर बेसरा, नारायण सेन, जिया राम सेन, रीतेश कुमार, उज्जवल कुमार, नेपाल सेन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे ।




