दुमका-जीत के जश्न में भाजपा का विजय जुलूस

SHARE:

चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मनाया जीत का जश्न

दुमका

ब्यूरो रिपोर्ट

चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से उत्साहित भाजपाइयों ने आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष परितोष सोरने के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला जो नगर भृमण करते हुए पुनः पार्टी कार्यालय पहुचा| कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई| जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव का परिणाम आया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में स्पष्ट बहुमत मिला है। उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड मणिपुर और गोवा में स्पष्ट जनादेश मिलने पर देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को पसंद किया है और राज्यों में योगी जी के नेतृत्व और सभी राज्य सरकारों के कामकाज पर भी अपना मुहर लगाया है।पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा इस जबरदस्त परिणाम के लिए देश भर की जनता को बधाई और धन्यवाद, मोदी जी के नेतृत्व में यह देश 21वीं सदी के अनुरूप नई ऊंचाइयों को छुएगा और पुनः अपने विश्वगुरु की पदवी को प्राप्त करेगा मीडिया प्रभारी पिन्टू अग्रवाल ने कहा कि 37 बर्षो के बाद पुनः दूसरी बार किसी सरकार ने लगातार दूसरी बार सत्ता प्राप्त की है लोगो ने मोदी जी और योगी जी के काम पर विश्वास कर मोहर लगाया है।मीडिया प्रभारी पिन्टु अग्रवाल ने बताया कि मुख्यरूप से कार्यक्रम में निवास मंडल ,विवेकानंद राय,बिट्टू सिंह, जवाहर मिश्रा,दीपक स्वर्णकार, अमिता रछित,प्रिया रछित,टिंकू गन, नीतू झा,पुनम साह,अमनराज,लछमण पंडित,पंकज ,शोभा देवी, वर्मा,गोपीनाथ,रूपेश कुमार,दिनेश सिंह, मंडल,ओम केशरी,अर्पणा झा, मिथलेश सिंह,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment