भागलपुर से MLC प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने किया नामांकन

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर बांका स्थानीय प्राधिकार बिहार विधानसभा परिसद के लिए विजय कुमार सिंह ने डीएम के समक्ष किया नामांकन!

भागलपुर बांका स्थानीय प्राधिकार बिहार विधानसभा परिषद एनडीए (जदयू) प्रत्याशी विजय कुमार सिंह भागलपुर समाहरणालय भागलपुर जिलाअधिकारी के समक्ष नामांकन किए। इसके बात बायपास स्थित बिरला स्कूल के सामने मैदान में सभा किया गया। सभा का संचालन जदयू प्रदेश महासचिव विभूति गोस्वामी ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री माननीय अशोक चौधरी जी एवं जदयू एमएलसी संजय सिंह जी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार के पंचायती राज्य में अति पिछड़ा हरिजन, हरिजन, महिला को आरक्षण दिया एवं उन्हें वेतनमान किया। जनप्रतिनिधि को सुरक्षा दिया। बिहार पंचायती राज्य के जनप्रतिनिधि को पूरा अधिकार दिया है। नीतीश जी के राज में बिहार पूर्णरूपेण विकसित कर रहा है बिहार आप जंगलराज से मुक्त है। नीतीश कुमार जी के शासनकाल में जनप्रतिनिधि अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।उन्होंने तमाम बिहार पंचायती राज के जनप्रतिनिधि से एनडीए प्रत्याशी विजय कुमार सिंह जी के पक्ष में वोट देकर जिताने का अपील किए।
सभा को जदयू एमएलसी संजय सिंह, बांका सांसद गिरधारी यादव, भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, भागलपुर जिला परिषद के चेयरमैन टुनटुन साह, बांका जिला जदयू जिला अध्यक्ष अमरेंद्र जी, बांका भागलपुर स्थानीय प्राधिकार के बिहार राज पंचायती के बहुत से जनप्रतिनिधि, एवं जदयू नेता ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव बीजेपी जिला अध्यक्ष रोहित पांडे, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, जिला जदयू उपाध्यक्ष ओम भास्कर, शिशुपाल भारती, बिपिन बिहारी, भावेश कुशवाहा, भागलपुर जदयू मीडिया सेल प्रभारी कुणाल सिंह, बीजेपी मीडिया सेल प्रभारी इंदु भूषण झा, सुमन भारती, विपुल सिंह, संतोष भगत, विनय कुमार, विवेकानंद गुप्ता हम पार्टी के नेता अजय राय, दीपक चौहान, सुमन कुमार प्रसून, एवं भागलपुर बांका जिला के एनडीए गठबंधन के बहुत सारे नेता एवं भागलपुर बांका स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment