भागलपुर:-भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में रचा इतिहास, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!

यूपी में भगवा लहराते ही भागलपुर में कार्यकर्ताओं पर चढ़ा होली का खुमार, रंग और गुलाल उड़ाकर बांटी मिठाईयां
यूपी विधान सभा चुनाव में भगवा लहराते ही भागलपुर भाजपा कार्यकर्ताओं में होली का खुमार दस दिन पहले चढ़ गया। बड़ी संख्या में भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में झंडा लिए सड़कों पर उतरे और जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ता भाजपा की ओर से जारी गीत जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, यूपी में फिर हम भगवा लहराएंगे पर नाचते समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाईयां दी और मिठाईयां बांटी। भाजपा की प्रचंड जीत से उत्साहित जिलाध्यक्ष रोहित पांडे ने कहा यह परिवार पर राष्ट्रवाद की जीत है, जिसका मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास है। वहीं प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रीति शेखर ने इस प्रचंड जीत से यह साबित हो गया कि देश का विकास जात पात से नहीं बल्कि सबके समावेशी विकास से ही संभव है। जुलूश में जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह, चंदन ठाकुर, इंदु भूषण, करण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पहले खरमनचक स्थित एक विवाह भवन में एलइडी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चुनावी परिणाम देखा। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में इतिहास रच दिया है lअरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी दो तिहाई बहुमत से विजय हासिल किया है l बीजेपी ने भले ही कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया हो लेकिन केजरीवाल अब इसी राह पर बढ़ रहे हैं आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली को कांग्रेस से छीना और अब पंजाब पर भी कब्जा कर लिया हैl इसी बाबत आज भागलपुर में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर देखी गईl ढोल नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता जमकर झूमे और एक दूसरों को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया l

Join us on:

Leave a Comment