गंगा का सर्वे कर रहे विमान से हो सकता है बड़ा हादसा!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

गंगा का सर्वे करने के लिए दो विमान भर रहे हैं उड़ान, प्रशासन की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा!

भागलपुर, भागलपुर हवाई अड्डा परिसर में गंगा का सर्वे करने के लिए दो विमान प्रत्येक दिन उड़ान भरते दिख रहे हैं ,लेकिन रनवे पर लोगों के आने से वहां खतरा बढ़ सकता हैl बताते चलें कि नमामि गंगे परियोजना के तहत बुधवार को दो चार्टर विमान के जरिए गंगा का एरियल सर्वे का सिलसिला बीते हफ्ता भर से जारी है लेकिन इसके लिए सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को हवाई अड्डा से विमान उड़ान भरने और लैंडिंग में लगातार परेशानी हो रही है lबुधवार की दोपहर एक चार्टर्ड विमान उतरने के दौरान एक बाइक सवार रनवे पर आ गयाl जिसके चलते विमान कुछ देर के लिए ऊपर ही उड़ता रहा इससे हादसा तो टल गया लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देगी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है l

रनवे पर कुछ देर बाद पुलिस टीम में शामिल कुछ लोगों ने आनन-फानन में बाइक सवार को वहां से हटायाl सर्वे ऑफिसर रघुराम वर्मा ने बताया कि रनवे पर मवेशियों और दोपहिया वाहनों की वजह से विमान उतारने में काफी परेशानियां हो रही हैं lइसके लिए प्रशासन, फायर ब्रिगेड ,सिविल सर्जन को भी जानकारी दी गई है लेकिन उन लोगों की ओर से ठोस व्यवस्था नहीं की जा सकी है इसलिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैl इसको लेकर भागलपुर निवासी दीपक रंजन ने तिलकामांझी थाना में एक आवेदन भी दिया है l अभी भी प्रशासन सचेत नहीं हुई तो कभी भी इस रनवे पर बड़ा हादसा हो सकता हैl

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें