टीएनबी कालेज की एनएसएस इकाई ने गांवों का किया आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

टीएनबी कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्रों ने कैंप लगाकर नाथनगर के नसरतखानी और बिंदटोली गांव के लोगों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूक किया। छात्र छात्राओं की टोली ने घर घर घूमकर उन्हें अधिकारों के साथ कर्तव्य की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण, पोषण जागरूकता के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में जानकारी दी। टीएनबी कॉलेज के यूनिट इंचार्ज चंदन ने कहा शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र भावना उत्पन्न हो, और उनमें सहयोग की भावना विकसित हो यही कार्यक्रम का उद्देश्य है। टीएनबी कॉलेज की छात्रा अक्षरा रानी ने कहा स्वच्छता राष्ट्र सेवा है जिससे पूरे जन समुदाय को स्वस्थ बनाया जा सकता है। टीएनबी कॉलेज की ही मीनाक्षी कुमारी ने कहा यदि साफ-सफाई रखी जाए तो जो दवाई पर खर्च होता है वह पैसा बचाया जा सकता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें