ब्यूरो रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
समाज-जीवन का एक मजबूत आधार,महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना असंभव – नीलू
दुमका
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज मंगलवार को रूरल ट्राइबल डेवलपमेंट एवं दुमका जिला निफा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं आयोजक के द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया|कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुमका नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा एवं विशेष अतिथियों को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के प्रति सम्मान, सरहाना ब्यक्त करते हुए उन्हें और उनके द्वारा किया कार्यों को सम्मानित किया गया।नगर परिषद अध्यक्ष श्वेता झा ने कहा कि पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी के दिन वर्ष 1909 को अमेरिका में मनाया गया था। विशेष अतिथि के रूप में संथाल परगना महिला महाविद्यालय की रीना नीलिमा लकड़ा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की राष्ट्रीय नीति को पारित किए जाने वाले वर्ष (2001) को भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण का वर्ष घोषित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक रुरल ट्राइबल डेवलपमेंट फाउंडेशन के नीलू ने कहा कि समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। सम्मान समारोह में महिलाओ को मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया । मौके पर एसटी ,एससी थाना की करिमल केरकेट्टा, नगर थाना से स्वेता कुमारी,महिला पत्रकार सुजाता कुमारी, दुमका जिला निफा की अध्यक्ष शशि प्रभा सोरेन, संथाल परगना महाविद्यालय की प्रीति प्रिया राय , संथाल परगना महिला महाविद्यालय प्रीती किरण हंसदा ,मैकेनिकल इंजीनियरिंग पिंकी साह, शिक्षिका रागिनी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता नीतू झा , नगर परिषद वार्ड पार्षद – 8 की प्रतिमा कुमारी , सिदो कान्हु स्कूल की रोदोसी मुखर्जी, शिक्षक रागिनी कुमारी,पीहू मुखर्जी, प्रियांशु केसरी, नूतन कुमारी,यू ट्यूब की विजेता ,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन वराट, भाग्यश्री शर्मा, दुमका सदर अस्पताल से नर्स निर्मला सोरेन,रूबी कुमारी, सहायक शिक्षिका संगीता मरांडी, ग्रामीण से उर्मिला हंसदा को सम्मानित किया गया|महिला दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त निफा सचिव जतिन कुमार, चंद्रशेखर, विश्वजीत सिंह, अभिषेक रंजन,मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में मंच संचालन निफा के संयुक्त सचिव जितेंद्र झा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन शशि प्रभा सोरेन ने दिया।




